टीम इंडिया का पेस अटैक न्यूजीलैंड के मुकाबले मजबूत है या कमजोर, मो. शमी ने किया खुलासा शमी ने कहा कि, कोई आपको एक ही रात में पसंद नहीं करने लगता है या ऐसे ही कोई आपका प्रशंसक नहीं बनता है। आपके फैन को आपके पूरे क्रिकेट करियर केबारे में पता होता है। हमने ये पेस अटैक की तिकड़ी बनाने के लिए काफी मेहनत की है और काफी होमवर्क किया है और इसका हिस्सा मैं, ईशांत व बुमराह हैं। फाइनल में दो टॉप की टीमें पहुंची है और मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा। हालांकि यहां की परिस्थिति किसी के भी पक्ष में नहीं है और ये एक बेहतरीन मुकाबला होगा। दोनों टीमें मजबूत हैं और जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। नई दिल्ली, जेएनएन। आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। इस टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में टीम इंडिया का मुकाबला मजबूत न्यूजीलैंड की टीम के साथ होना है। दोनों देशों के बीच ये फाइनल मैच साउथैंप्टन में 18 जून से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मो. शमी ने भारतीय टीम की तेज गें मो. शमी ने दावा किया है कि, न्यूजीलैंड की टीम में बेशक ट्रेंट बोल्ट, नील ...